Friday, March 28, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर निगम मेयर के खिलाफ सपा पार्षदों ने खोला मोर्चा

नगर निगम मेयर के खिलाफ सपा पार्षदों ने खोला मोर्चा

मेयर के खिलाफ नारेबाजी करते सपा पार्षद

सपा कार्यकर्ताओ ने नगर निगम में किया प्रदर्शन
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष एहतशाम अली बाबर के साथ सपा पार्षदों ने नगर निगम मेयर के खिलाफ कार्यकर्ताओं संग नगर निगम गेट पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने मेयर के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
नगर निगम पार्षद देशदीपक यादव ने कहा त्योहार के सीजन में शहर के सड़केे खुदी पडी है। नगर निगम में जाते है तो अधिकारी कहते कार्य कराने के लिए सामान नहीं है। आदि समस्याओं को लेकर सोमवार को कृष्णा नगर में सड़क निर्माण के लिए उद्घाटन होने के बाद अन्य पार्षदों ने मेयर के सामने अपनी समस्याऐं रखी थी। लेकिन मेयर ने हमारी समस्याओं को नहीं सूना इसी बात को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। मंगलवार को समाजवादी पार्टी पार्षदों के द्वारा नगर निगम के गेट पर धरना प्रदर्शन किया गया। उन्होंने मेयर नूतन राठौर से क्षेत्र में सही तरीके से विकास कराने की मांग उठाई है। धरना प्रदर्शन के दौरान जगमोहन यादव, मुनेन्द्र यादव, अभिनेन्द्र यादव, सुभाष यादव, शारिक सलीम, राजेश यादव, गेंदालाल राठौर, अशोक राठौर आदि पार्षदगण मौजूद रहे।