Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा की भारी भरकम नगर कमेटी घोषित

भाजपा की भारी भरकम नगर कमेटी घोषित

अशोक, विवेक महामंत्री: भाजपाईयों में हर्ष: स्वागत की तैयारियां
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। भारतीय जनता पार्टी की शहर कमेटी की 20 सदस्यीय कमेटी को अनुमोदन के बाद भाजपा शहराध्यक्ष मोहन पंडित एड. द्वारा घोषित कर दिया गया है और कमेटी में कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को तबज्जो दी गई है।
भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा जिला प्रभारी श्रीमती अंजुला माहौर व भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य की संस्तुति के बाद भाजपा शहर अध्यक्ष मोहन पंडित एड. द्वारा घोषित की गई शहर कमेटी में प्रदीप गुप्ता, सभासद विशाल दीक्षित, दिनेश शर्मा, पूर्व सभसद मनोज वर्मा, दिलीप चौधरी, कपिल अग्रवाल व राकेश शर्मा अनाड़ी को उपाध्यक्ष, अशोक गोला व विवेक वार्ष्णेय-महामंत्री, दिनेश माहौर, सुरेश चौधरी, सुनील वर्मा एड., धीरज जैन, बबलू हंसमुख व श्रीमती सुचेता जाॅन को मंत्री, ललित शर्मा को कोषाध्यक्ष, रवि वार्ष्णेय को मीडिया प्रभारी, दिलीप प्रताप सिंह चित्तौड़िया को सह मीडिया प्रभारी के अलावा भाजपा के पूर्व शहर अध्यक्ष अशोक अग्रवाल बीड़ी वालों को भाजपा निकाय प्रकोष्ठ का नगर संयोजक मनोनीत किया गया है।
भाजपा की कार्यकारिणी सदस्यों में ध्रुपित अग्रवाल, मुकुन्द सेकसरिया, अनिल शर्मा, मनोज शर्मा, राजू चौधरी, जितेन्द्र शर्मा, जगदीश गुलाठी, नहनू पंडित को रखा गया है। जबकि कार्यकारिणी सदस्यों में विपुल सिंघानिया, विवेक गुप्ता, विश्वनाथ आर्य, हिमांशु मिश्र, सुनीत आर्य, नरेन्द्र ग्रोवर, शैलेन्द्र सर्राफ, प्रमोद गोस्वामी, मनीष अग्रवाल (पीपा), आशीष गोयल, प्रदीप शर्मा, श्रीमती वाला शर्मा, डा. लक्ष्मीनारायण कश्यप, राजू शर्मा, संजय शर्मा, रत्नेश चटर्जी, अशोक कुमार, गुड्डा बाल्मीकि, मनोज आर्य, मनोज अग्निहोत्री, सुनील पंडित, मनोज उपाध्याय, श्याम मिश्रा, हैप्पी आत्रेय, गोपाल सिंह चौहान, ज्ञानेन्द्र शर्मा, तरूण गोस्वामी, सुधीर गुप्ता, अजय सक्सैना, शकील अहमद, शकील मिस्त्री, फिरोज खान, संदीप, दीपक, मुवीन खान, मदन गौतम, रवि सक्सैना, प्रयांक वार्ष्णेय सर्राफ, श्रीमती स्मृति पाठक, पी. के. कुशवाहा को मनोनीत किया गया है।
आमंत्रित सदस्यों में सदस्य हरीशंकर राना (भूरा पहलवान), मास्टर सत्यपाल सिंह मदनावत, श्रीमती कुसुमा देवी मदनावत, रामवीर सिंह परमार, गिर्राजकिशोर वशिष्ठ, रामकुमार माहेश्वरी, मोरमुकट गप्ता, देवेन्द्र शर्मा, अशोक अग्रवाल, संजय सक्सैना, डा. के.पी. शर्मा, मूलचन्द वाष्र्णेय, भगवानदास माहौर हैं तथा विशेष आमंत्रित सदस्यों में सांसद राजेश दिवाकर, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, पालिकाध्यक्ष पं. आशीष शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, पूर्व विधायक राजवीर सिंह पहलवान, पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेशचन्द्र आर्य, पूर्व पालिकाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण भारती, पूर्व पालिकाध्यक्ष श्रीमती डौली माहौर को घोषित किया है।