Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बसपा की जिला व विधानसभा कमेटियां घोषित

बसपा की जिला व विधानसभा कमेटियां घोषित

कपिल गौड़ जिला उपाध्यक्ष, बनीसिंह महासचिव व सौबी बने जिला सचिव
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर आगरा व अलीगढ मण्डल के मुख्य जोन इंचार्ज मुनकाद अली, सुनील कुमार चित्तौड, संघप्रिय गौतम एवं अलीगढ मण्डल के मुख्य जोन इंचार्ज रणवीर सिंह कश्यप, गजराज सिंह विमल, रोशनलाल माहौर की सहमति पर जिला कमेटी व विधानसभा कमेटियों के अलावा मण्डल इंचार्ज व विधानसभा प्रभारी घोषित किये गये हैं।
उक्त जानकारी देते हुये बसपा जिलाध्यक्ष महेश बाबू कुशवाहा ने बताया कि जिला कमेटी में कपिल मोहन गौड एड.-जिला उपाध्यक्ष, बनीसिंह जाटव-जिला महासचिव, देवेन्द्र सिंह राना-जिला कोषाध्यक्ष, शौबी कुरैशी-जिला सचिव, अशोक कुमार रत्न, रतन दीप सिंह, राजकुमार उर्फ राजू बाल्मीकि, उमाशंकर बघेल, दामोदर सिंह प्रधान व भगवान सिंह कुशवाहा को मण्डल जोन इंचार्ज बनाया गया है। सोहन सिंह-जिला संयोजक बामसेफ, अजय कुमार सुमन-जिला संयोजक बीवीएफ, राजेन्द्र कुमार-जिला संयोजक बीवीएफ बनाये गये हैं।
हाथरस विधानसभा क्षेत्र कमेटी में केशवदेव-अध्यक्ष, चै. बच्चू सिंह-महासचिव, मौ. मुस्कीम-कोषाध्यक्ष, डा. जयंती प्रसाद कुशवाहा, सरफराज खान व सुरेन्द्र कुमार जाटव-प्रभारी तथा सादाबाद विधानसभा क्षेत्र कमेटी में मा. करन सिंह-अध्यक्ष, अशोक कुमार कुशवाहा-महासचिव, योगेन्द्र कुमार दिवाकर-कोषाध्यक्ष, तेजवीर सिंह राना, शिवराम बघेल, रामगोपाल फौजी व पुष्पेन्द्र गोला प्रभारी तथा सिकन्द्राराऊ विधानसभा क्षेत्र कमेटी में नरोत्तम सिंह गौतम-अध्यक्ष, देवेन्द्र कुमार बघेल-महासचिव, रतनलाल बाल्मीकि-कोषाध्यक्ष, यूनिस मलिक, रविकरण, हुकुम सिह प्रभारी बनाये हैं।