Friday, March 28, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सपा नेताओं ने फूका मेयर का पुतला

सपा नेताओं ने फूका मेयर का पुतला

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। समाजवादी पार्टी द्वारा नगर के गाॅधी पार्क पर नगर निगम की मेयर का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर सपा नेताओं ने बताया कि नगर में किसी प्रकार का त्यौहार पर विकास कार्य नही कराया जा रहा है।
समाजवादी पार्टी छात्रसभा के नेता जगमोहन यादव के निर्देशन में गाॅधी पार्क पर दर्जना सपाईयों ने नगर निगम की मेयर नूतन राठौर का पुतला आग के हवाले कर दिया। इस मौके पर जगमोहन यादव ने बताया कि दीपावली का पर्व सिर पर है। नगर निगम द्वारा शहर में किसी प्रकार का विकास नही कराया जा रहा है। अपने लोगों से सपा के लोगों का पुतला जलवाकर वह विरोध बस कर रही है। सपा के लोग उनकी धमकी में आने वाले नही है। जनता की लडाई सपा के लोगों ने हमेशा लडी है लडते रहेगें, जब तक नगर का विकास होना शुरू नही होता सपा के लोग धरना प्रर्दशन पुतला दहन करते रहेंगे। जगमोहन के साथ दर्जनों समर्थक मौजूद रहे।