Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुरानी रंजिश को लेकर चले लाठी-डन्डे दोनो पक्ष से सात लोग घायल

पुरानी रंजिश को लेकर चले लाठी-डन्डे दोनो पक्ष से सात लोग घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना एका के गांव फरैदा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डन्डो से आधा दर्जन लोग घायल हो गये। घायलों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दोनो पक्षों के लोगो के खिलाफ अभियोग दर्ज करते हुए, डाक्टरी परीक्षण उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना एका के गांव फरैदा निवासी 43 वर्षीय उदयवीरसिंह पुत्र कायमसिंह को आज सुबह पुरानी चुनावी रंजिश को लेकर गांव के ही वर्तमान प्रधान प्रदीप और उसके साथियों ने पकड लिया। उसके बाद उसके साथ मारपीट कर दी। घायल उदयवीर सिंह ने बताया कि प्रधान के लोगो से शिकायत करने परिजन गये तो उनको भी लाठी -डन्डो से मारपीट कर घायल कर दिया। दोनो ही पक्षों में कुछ ही देर में मारपीट होने लगी। प्रधान पक्ष के अधिक लोगो होने के कारण उदयवीर सिंह सहित 43 वषर्सीय नरेन्द्र पुत्र रामभरोसे उसको भाई 42 वर्षीय सुरेन्द्र 60 वर्षीय महावीर सिंह पुत्र कायम सिंह उसका पुत्र 35 वर्षीय पुष्पेन्द्र सिंह आदि लोग लहु-लुहान हो गये। वही दूसरे पक्ष से भूपेन्द्र सिंह पुत्र भरामन, 45 वर्षीय भजनलाल पुत्र भरत सिंह भी घायल हो गया। उक्त लोगो ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी। भजनलाल की माने तो उक्त लोगो के खेत में धोखे से पानी चला गया था। जिसको लेकर उक्त लोगो ने लाठी-डन्डे लेकर घर पर आ गये। दोनो पक्षों में मारपीट होने से उक्त सभी लोग घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि दोनो ही पक्षों की तहरीर आने पर कार्यवाही की है। घायलों को डाक्टरी परीक्षण उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।