Tuesday, May 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » झोपड़ी में लगी भयंकर आग वृद्ध सहित पांच जीवों की मौत

झोपड़ी में लगी भयंकर आग वृद्ध सहित पांच जीवों की मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना मक्खनपुर क्षेत्र के बदनपुर करखा गांव में विगत रात्रि में झोपडी में आग लेने से एक वृद्ध की मौत हो गयी, साथ ही एक गाय का बच्चा तीन बकरी भी जलकर स्वाह हो गयी। घटना की जानकारी होने पर जिला प्रशासन के साथ पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव बदनपुर करखा निवासी 68 वर्षीय रामब्रिज पुत्र रामहंस गांव के बाहर एक झोपडी डालकर रह रहा था। जिसके पास एक गाय का बच्चा तीन बकरी भी झोपडी में बंधी थी। अर्धरात्रि के बाद किसी तरह झोपडी में भंयकर आग लग गयी। जिसमें उक्त सभी लोगो की मौत हो गयी, घटना की जानकारी होने पर परिजनों में हडकम्प मच गया। किसी तहर गांव के लोगो ने आग पर काबू पाया उससे पूर्व सबकुछ जलकर स्वाह हो चुका था। घटना की जानकारी होने पर एसडीएम मानेन्द्र सिंह, सीओ अजयपाल थानाध्यक्ष सुजात हुसैन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना का मजर देखने के बाद अधिकारियों की आॅखे भी भर आयी थी। वृद्ध गाय का बच्चा, तीन बकरियों को एक साथ मरता देख हर किसी की आॅख नम थी। मृतक के पुत्र लक्ष्मण, सुभाष, दशरथ आदि ने बताया कि झोपरी में बाजरे की आधा दर्जन बोरियां भी रखी थी। वह भी जलकर स्वाह हो गयी। पुलिस ने वृद्ध के शव को आग से निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।