Tuesday, May 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शिवपाल सरकार में होंगे शामिल लड़ेंगे एमपी का चुनाव

शिवपाल सरकार में होंगे शामिल लड़ेंगे एमपी का चुनाव

इटावा, राहुल तिवारी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के संस्थापक शिवपाल सिंह यादव ने सैफई हवाई पट्टी पर अपने समर्थकों के बीच यह खुलासा किया कि वो इस बार एमपी का चुनाव भी लड़ेंगे और केंद्र सरकार में भी शामिल होंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि 2022 में सूबे में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।
शिवपाल ने अपने समर्थकों के बीच साफ साफ कहा कि अब सपा का ग्राफ गिरेगा। इस मौके पर शिवपाल ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव का नाम लिए बिना उन्हें घेरा और कहा कि दिल्ली में सपा के मैनेजमेंट सही नहीं था। इसलिए नेता जी देश के पीएम व राष्ट्रपति नहीं बन पाए।

https://www.youtube.com/watch?v=jj7PIaPEDnM&feature=youtu.be

शिवपाल सिंह यादव ने अपने उद्बोधन में सूबे की भाजपा सरकार व पूर्व की सपा सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि सूबे की भाजपा सरकार में लोगों की परेशानियां बढ़ीं हैं। आम जनता को न्याय नहीं मिल रहा है। थानों व तहसीलों में पीड़ितों का जमकर शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में जमीनों पर अवैध कब्जे हो रहे हैं। उन्होंने खुलासा किया कि सूबे की पूर्व सपा सरकार में भी सूबे में जमीनों पर कब्जे किये गए थे। शराब माफिया सक्रिय थे। सपा सरकार में शराब माफिया हावी थे। जब हमने सपा की इन्ही कुनीतियों का विरोध किया तब नेता जी ने भी मेरी बात का समर्थन किया था, तो दोनो लोगों का पार्टी से निष्कासन कर दिया गया था।
शिवपाल ने कहा कि नोटबन्दी व जीएसटी से देश में लोग बेहद परेशान हैं। सूबे में बेरोजगारी बढ़ी है। साथ ही रेप की घटनाये भी बढ़ी हैं।