Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ने अपनी ही सरकार पर बोला हमला

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ने अपनी ही सरकार पर बोला हमला

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में मंच पर मौजूद प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर

फिरोजाबाद/शिकोहाबाद, जन सामना ब्यूरो। शहरों के नाम बदले जाने पर राजनीति तेज हो गई है। विपक्ष के अलावा सरकार के मंत्री भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इस कदम की आलोचना कर रहे हैं। सुहेलदेव पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने इसे भाजपा का चुनावी स्टंट बताया है।
दरअसल कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर रामनगर में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहरों का नाम बदलने से कुछ भी हासिल होने वाला नहीं है, यह सिर्फ भाजपा का चुनावी स्टंट है। राजभर ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव को देखते हुए धार्मिक आधार पर ध्रुवीकरण करने की कोशिश कर रही है लेकिन इसमे सफलता नहीं मिलेगी। कैबिनट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि ध्रुवीकरण के लिए चुनाव से ठीक पहले राम मंदिर का मुद्दा उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। प्रदेश में सभी लोग उनके है। फिर भी तारीख नहीं बता रहे है। कब मंदिर बनेगा। हालांकि उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार सुप्रीमकोर्ट का आदेश मानेगी, कानून के मुताबिक राम मंदिर मुद्दे पर निर्णय लिया जाएगा। साथ की मंदिर के मुद्दे पर दोनों पक्षों की सहमति से ही मंदिर बन सकता है। उन्होंने शिक्षा के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकारी प्राइमरी स्कूलों में 60 हजार रूपये मिलने वाले शिक्षकों के बच्चे सरकारी स्कूल में नहीं पढ़ते है। वे प्राइवेट स्कूलों में पढ़ते है। क्योंकि उन्हें पता है कि सरकारी प्राइमरी स्कूलों में पढाई नही है। कार्यक्रम का संचालन डा. डीआर वर्मा ने किया। इससे पूर्व शिकोहाबाद में प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने नगर में बाबा जहारबीर मंदिर निर्माण के भूमि पूजन करने पहुंचे। मोहल्ला हीरा नगर में जाहर बीर बाबा के मंदिर निर्माण का भूमि पूजन किया। मंत्री ने नारियल फोड़ एवं ईंट रख कर किया। इस अवसर पर मंत्री का जोशीला स्वागत किया।