Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रजापति समाज की बैठक सम्पन्न

प्रजापति समाज की बैठक सम्पन्न

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। प्रजापति व्यापार सेवा समिति की एक बैठक इनाम सिंह प्रजापति के आवास पर आहूत की गयी। जिसमें विगत 18 नवम्बर को होने वाले सामूहिक विवाह समारोह पर चर्चा की गयी।
बैठक में कार्यक्रम आयोजक मण्डल के सरंक्षक मुन्नालाल गोला, अध्यक्ष इनाम सिंह प्रजापति, सौराज सिंह आदि लोगो ने बैठक में समाज के बंधुओ को सामूहिक विवाह के दौरान होने वाले कार्य व्यवस्था की जिम्मेदारियों को सौंपा। साथी ही समाज के लोगो के बीच कहा कि हर वर्ष की तहर इस वर्ष भी सर्व सामूहिक विवाह समारोह में दो दर्जन से अधिक जोडों का विवाह समारोह किया जायेगा। सभी को दान-दहेज का सामान दिया जायेगा। पदाधिकारियों ने कहा कि आज मंहगाई को देखते हुए फिजुल खर्चे को रोकने के लिए समाज को जागरूक करने के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन करने का समिति ने निर्णय लिया है। फ्लोरा दौज अखतीज भडरिया नौमी पर उक्त विवाह समारोह समिति द्वारा कराये जाते है।