Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हमारी पार्टी में सभी को सम्मान मिलेगा-लोकेश भाटी

हमारी पार्टी में सभी को सम्मान मिलेगा-लोकेश भाटी

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रदेश अध्यक्ष ने वार्ता के दौरान प्रत्रकारों को बताया कि जिस किसी नेता का अन्य पार्टियां सम्मान नही कर रही है। उसका सम्मान प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में किया जायेगा। इसके लिए सदस्यता अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। युवा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अभिषेक यादव को प्रदेश अध्यक्ष का मनोनयन भी किया गया।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के छात्र सभा प्रदेश अध्यक्ष लोकेश भाटी ने एक होटल में वार्ता के दौरान बताया कि भाजपा, सपा, बसपा व कांग्रेस के साथ अन्य राजनितिक पार्टियों में जिन नेताओं को सम्मान नहीं किया जा रहा हो उसके लिए प्रगतिशील सपा में सम्मान किया जायेगा। हर छोटे से छोटे कार्यकर्ता के साथ जमीन से जुडे लोगो की बात को ध्यान में रखकर पार्टी नेता शिवपाल सिंह यादव पार्टी को आगे ले जाने का काम करेंगे। इससे पूर्व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन नगला भाऊ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बांकेबिहारी मैरिज होम पर हुई। जिसमें पूर्व विधायक अजीम भाई ने कहा कि पूरे जिले में लोगों को अपमानित करने वालों का आज बुरा हाल है। उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक चुकी है। जिन लोगों ने पर बूथ पर भूखे प्यासे रहकर उनको संसद में पहुंचाया, सांसद बनने के बाद उन्हीं लोगों को जेल में पहुंचाया गया। शिवपाल यादव ने फिरोजाबाद से लोकसभा चुनाव लडऩे की बात स्वीकार कर ली है। इसकी जल्द घोषणा होगी। छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश भाटी ने कहा कि छात्र और युवा शक्ति मिलकर देश व प्रदेश की तानाशाह सरकार को उखाड़ फेेंकेगी। पूर्व ब्लाक प्रमुख मीना राजपूत ने कहा कि रामगोपाल यादव ने मेरा टिकट काट कर समाज के प्रत्येक व्यक्ति का अपमान किया था। अब मेरा समाज शिवपाल यादव को थोक में समर्थन देगा। बैठक में रघुराज सविता, पप्पू यादव, उदयवीर यादव, महेशचंद्र वर्मा, लाखन सिंह राजपूत, नीरज यादव, आलोक वर्मा, गुलाब साबिर, राजकुमार यादव, मंजय यादव, डा. शहरयार अली, डा. केपी सिंह, सत्यप्रकाश एडवोकेट आदि वार्ता के दौरान राजेश यादव, छोटे सिंह यादव, रविन्द्र यादव मंजय, छोटू यादव, राजेश यादव, छोटे सिंह यादव, रविन्द्र यादव मंजय, छोटू यादव आदि लोग मौजूद थे।