Friday, March 28, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सम्मान मिला तो खिल उठे बूथ अध्यक्षों के चेहरे

सम्मान मिला तो खिल उठे बूथ अध्यक्षों के चेहरे

भाजपा ब्रज क्षेत्र मंत्री ने बूथ पर जाकर किया बूथ अध्यक्षों का सम्मान
17 नवंबर को निकलने वाली मोटरसाइकिल रैली में भाग लेने की अपील
टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपने कार्यक्रम तय कर दिए हैं। बूथ समिति अभिनंदन कार्यक्रम के तहत बूथ अध्यक्षों का उनके गांव और घर जाकर सम्मान किया गया। सम्मान पाकर बूथ अध्यक्ष गदगद हो गए।
रविवार को ब्रज क्षेत्र मंत्री उदय प्रताप सिंह विधानसभा क्षेत्र के गांव जौंधरी पहुंचे। जहां बूथ संख्या 319 के बूथ अध्यक्ष गवेन्द्र कुमार, बूथ संख्या 315 के भीकम सिंह, बूथ संख्या 191 के विजय चक, बूथ संख्या, बूथ संख्या 192 के महेन्द्रपाल सिंह, बूथ संख्या 193 के अवधेश कुमार को पटका और माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने वाला बूथ अध्यक्ष होता है। ऐसे में उन्हें सम्मानित करने का काम केवल भाजपा कर रही है। 17 नवंबर को दबरई से राजा का ताल तक मोटरसाइकिल रैली (कमल संदेश यात्रा) निकाली जाएगी, जिसमें पार्टी पदाधिकारी और बूथ अध्यक्ष अधिक संख्या में उपस्थित रहेंगे। एक से 15 दिसंबर तक पदयात्रा और 26 जनवरी को कमल ज्योति विकास महाअभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों और पार्टी पदाधिकारियों से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने की अपील की। इस मौके पर आईटी सेल के गोपालकृष्ण, विधानसभा मीडिया संयोजक अरूण रावत, अवधेश कुमार, गवेन्द्र शर्मा, मुन्नेशपाल सिंह, महावीर बघेल आदि मौजूद रहे।