Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महान दल की रैली कासगंज में 12 को

महान दल की रैली कासगंज में 12 को

हाथरस, जन सामना संवाददाता। महान दल की बैठक सीयल खेड़ा स्थित अशोका टाकीज के मालिक अशोक कुमार कुशवाहा के आवास पर जिलाध्यक्ष दौलतराम कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 12 जनवरी को कासंगज में होने जा रही विशाल स्वाभिमान रैली को सफल बनाने के लिये जनपद हाथरस से ज्यादा से ज्यादा लागों को ले जाने के लिये 200 छोटे बड़े वाहनों की तैयारी करते हुये प्रदेश उपाध्यक्ष बृजमोहन कुशवाहा ने कहा कि महान दल ने पिछले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में मात्र 71 सीटों पर लड़कर 7 लाख के लगभग वोट प्राप्त किये तथा दर्जनों सीटों पर दूसरे, तीसरे, चैथे स्थान पर रहे। महान दल की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर तमाम राजनैतिक दल बौखलाये हुये हैं और महान दल के बेस वोट कुशवाहा, शाक्य, सैनी, मौर्य को तोड़ने के लिये नाकाम हथकन्डे अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि महान दल के मुखिया आगरा से चलकर हाथरस होते हुये कासगंज में विशाल स्वाभिमान रैली को संबोधित करने के लिये पहुंचेंगे, उनके साथ काफिले में हाथरस से सैकड़ों वाहन जायेंगे। शहर में दल के मुखिया केशवदेव मौर्य का जोशीला स्वागत किया जायेगा। प्रदेश सलाहकार सचिव प्रेमसिंह कुशवाहा ने कहा कि दल के संस्थापक केशवदेव मौर्य ने महान दल का गठन 2008 में सम्राट अशोक महान के जीवन परिचय व सिद्धान्त पर किया है। सम्राट अशोक महान के शासन में यह देश सोने की चिड़िया कहलाता था। भाजपा सरकार द्वारा की गई नोटबंदी ने देश को झकझोर दिया है। देश का मजदूर, किसान व्यापारी परेशान हैं। कासगंज में होने वाली विशाल रैली आगामी चुनाव की दिशा व दशा तय करेगी।
बैठक में तेजपाल कुशवाहा, राजाराम कुशवाहा, सेठ हरचरनलाल कुशवाहा, हरीओम टेलर, चम्पाराम कुशवाहा, योगेन्द्र कुशवाहा, डा. ओमप्रकाश कुशवाहा, नत्थीलाल, डा. पूरनसिंह, विनय सविता, सुन्दर प्रजापति, रामप्रकाश नागर, जिला प्रवक्ता रामेश्वर चैहान, महासचिव नन्दलाल निरंकारी, सुरेश प्रताप राघव, मानपाल दिवाकर, डी. पी. सिंह, दिनेश जादौन, विधानसभा अध्यक्ष निहाल सिंह कुशवाहा, शंकरलाल कुशवाहा, मोरमुकट कुशवाहा, लम्बरदार कुशवाहा, चम्पाराम प्रजापति, रोशनलाल कुशवाहा, डा. होडलसिंह कुशवाहा आदि उपस्थित थे। संचालन डा. रामू कुशवाहा ने किया।