Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चुनाव की तैयारियों में जुटें पार्टी पदाधिकारीः प्रदेश अध्यक्ष

चुनाव की तैयारियों में जुटें पार्टी पदाधिकारीः प्रदेश अध्यक्ष

टूंडला से लखनऊ जाते समय रेलवे स्टेशन पर भाजपाइयों ने किया प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत
टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। एटा कार्यक्रम में शामिल होकर टूंडला से लखनऊ जा रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पार्टी पदाधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पर उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश पार्टी पदाधिकारियों को दिए।
मंगलवार देर शाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडे एटा किसी कार्यक्रम में शामिल होकर लखनऊ जाने के लिए टूंडला रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां पार्टी पदाधिकारियों ने उनका जोशीला स्वागत किया। उन्होंने कहा कि चार राज्यों के चुनाव परिणाम पार्टी के अनुकूल आएंगे। उसके बाद उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में सभी पार्टी पदाधिकारी अभी से जुट जाएं। पार्टी द्वारा तय किए गए कार्यक्रमों के जरिए सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। आने वाले समय में भी देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी होंगे। स्वागत करने वालों में जयजीव पाराशर, पुष्पेन्द्र गुप्ता, दिनेश गुप्ता, द्विजेन्द्र विक्रम परमार आदि मौजूद रहे।