Saturday, May 11, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा बूथ अध्यक्ष व कार्यकारिणी को किया सम्मानित

भाजपा बूथ अध्यक्ष व कार्यकारिणी को किया सम्मानित

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्वेता पोरवाल के नेतृत्व में मण्डल अध्यक्ष वीरेश्वर फौजी, सेक्टर प्रवासी विक्रम सिंह धनगर, एवं सेक्टर संयोजक ब्रजेश राजपूत एवं वरिष्ट नेता राजरानी राजपूत पश्चिम मदनपुर मण्डल, महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष आदि बहिनों ने बूढभरथरा गांव के बूथ अध्यक्ष सुरजीत सिंह एवं ब्रजेश कुमार, चितावली गांव के बूथ अध्यक्ष अवधेश कुमार, दिनेश कुमार, यशपाल एवं बूथ अध्यक्ष मंजय आदि बूथ अध्यक्षों की पूरी कार्यकारिणी का सम्मानित तिलक एवं माला पहनाकर किया गया। वही सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया।