Friday, March 28, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आग से दम्पति झुलसे, गैस रैगूलेटर बदलने के दौरान हुई घटना

आग से दम्पति झुलसे, गैस रैगूलेटर बदलने के दौरान हुई घटना

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र के खेडा मौहल्ला में गैस सिलैण्डर में लगी आग से पति-पत्नी झुलस गये। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। झुलसे लोगो ने बताया कि रेगूलेटर बदलने के दौरान घटना घटित हुई।
थाना उत्तर क्षेत्र खेडा मौहल्ला निवासी 35 वर्षीय मानसिंह पुत्र रघुवीर सिंह अपनी पत्नी 30 वर्षीय जयमाला के साथ रसोई में खडा होकर पुराने सिलैण्डर को खाली होने के कारण नया एचपी कम्पनी के गैस सिलैण्डर बदल रहा था। उसी दौरान रेगूलेटर लगाते समय अचानक आग लगने से पति-पत्नी आग की चपेट में आने से झुलस गये। जिनको आग से किसी तरह परिजनों ने बचाते हुए आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। झुलसे लोगो के पुत्र ने बताया कि गैस खत्म होने पर आज चूल्हे पर खाना बनाया गया था। चूल्हे में लडकी के कुछ कंड सुलग रहे थे। गैस लीक होने से आग लग गयी।