Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » लेखपाल संघ ने मनाया 56वां स्थापना दिवस

लेखपाल संघ ने मनाया 56वां स्थापना दिवस

लेखपाल संघ के स्थापना दिवस में प्रख्यात कवि में मंच पर मौजूद मंचरसीन अतिथिगण

नगर विधायक मनीष असीजा रहे मुख्य अतिथि
प्रख्यात कवि मंजुल मयंक संग कई कवियों का हुआ स्वागत
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। उप्र लेखपाल संघ का 56वां स्थापना दिवस तहसील सभागार में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विधायक मनीष असीजा रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में जिले के कई कवियों ने भी शिरकत की।
बुधवार को उप्र लेखपाल संघ का 56वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान लेखपाल संघ के इतिहास के बारे में अवगत कराया गया तो वहीं नगर विधायक मनीष असीजा का जोशीला स्वागत करने के साथ ही विशिष्ट अतिथियों के रूप में मंचासीन कवियों फिरोजाबाद से प्रख्यात कवि मंजुल मयंक, यशपाल यश, टूण्डला से लटूरी लट्ठ, एटा से बलराम सरस, शिकोहाबाद से श्यामकुमार उपाध्याय, नायाब तहसीलदार का स्वागत शाॅल ओढ़ाकर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में राजस्व निरीक्षक संघ उप्र के अध्यक्ष कृपाल सिंह यादव भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। अध्यक्षता लेखपाल संघ के अध्यक्ष विनय यादव ने की। कवियों में मंजुल मयंक ने मंच पर अपनी काव्य प्रस्तुति में पागल कुत्तों से बचना चाहता हूं, पर क्या करूं जब काट लेते हैं तब पहचान जाता हूं का जब व्याखान किया तो परिसर तालियों से गूंज उठा। अन्य कवियों ने भी शानदार प्रस्तुति दी। नगर विधायक मनीष असीजा ने लेखपाल संघ की सराहना की। वहीं कार्यक्रम के उपरांत शाम को लेखपाल संघ के द्वारा नया बांस स्थित शिव शक्ति वृद्वाआश्रम पर आश्रितों को भोजन एवं वस्त्र वितरित किये गये। कार्यक्रम में कई विभागों के अधिकारियों के साथ ही ब्रजेन्द्र यादव, ब्रजेश राठौर, योगेन्द्र उपाध्याय जिला मंत्री, अवधेश दुबे, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।