Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अखिल भारतीय माथुर वैश्य शाखा ने धूमधाम से मनाई जयंती

अखिल भारतीय माथुर वैश्य शाखा ने धूमधाम से मनाई जयंती

फतेहाबाद, जन सामना ब्यूरो। अखिल भारतीय माथुर वैश्य शाखा सभा क्षेत्र पूर्वी फतेहाबाद में 131 वी जयंती धूमधाम से चिम्मनलाल जी की बगीची में सम्पन्न हुई।
सुबह 9 बजे से भारतीय स्टेट बैंक से शोभायात्रा की शुरुआत हुई और चिम्मन लाल जी की बगीची तक पहुंचने में आधा दर्जन स्थान पर आइसक्रीम, चाय, दूध, फल इत्यादि का स्वागत हुआ।
नगर की अग्रणी सामाजिक संस्था हमारा फतेहाबाद डेवेलपिंग ग्रुप की ओर से भी लोहिया बिल्डिंग, जूनियर के सामने आइसक्रीम का स्वागत किया गया। जिसमें मुख्य रूप से संस्थापक आलोक गुप्ता बछरवार, अमित आर्यन, अवकेश गोलश, प्रमोद गुप्ता भोला, नितिन सर्राफ, श्यामवीर गुर्जर, सौरभ शर्मा, विपुल लोहिया, अनिल गुर्जर, राजेश चौहान, रमाकान्त गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सदस्यगण शामिल रहे। आज जयंती के अवसर पर मातृ शक्ति की बहुत बडी भूमिका रही। मंच संचालन गोपाल गुप्ता सभासद व विपुल लोहिया ने संभाला। भोजन व्यवस्था बंगाली गुप्ता के नेतृत्व में हुई।