Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जन्मदिन पर किया साहित्य गोष्ठी का आयोजनः यारों के यार हैं राजेश विक्रांत

जन्मदिन पर किया साहित्य गोष्ठी का आयोजनः यारों के यार हैं राजेश विक्रांत

rajesh-vikrantमुंबई, जन सामना ब्यूरो। राजेश विक्रांत साहित्य के प्रति समर्पित हैं। दोपहर का सामना के कॉलम लोकमंच के जरिये वे देश की बोली बानी के प्रचार प्रसार में अद्भुत रूप से सक्रिय हैं। यह बात भोजपुरी के सुप्रसिध्द साहित्यकार मनोज भावुक ने रविवार 1 जनवरी 2017 की शाम राजेश विक्रांत के जन्मदिन के अवसर पर इंडियन एक्सप्रेस न्यूज चैनल के गोरेगांव पश्चिम कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में कही। जनतादल यूनाइटेड के महाराष्ट्र संयोजक और वरिष्ठ पत्रकार शत्रुघ्न प्रसाद, विकलांग की पुकार के कार्यकारी सम्पादक सरताज मेहदी, एन एल पी ट्रेनर व कवि गिरिधर बलोधी, भोजपुरी के विलन जय सिंह, राष्ट्रीय अधिकार के वरिष्ठ पत्रकार दिनेश शर्मा, वीर रस की कवयित्री अभिनेत्री ज्योति त्रिपाठी, पत्रकार धर्मेंद्र पांडेय, भाजपा के युवा नेता मंगेश कनौजिया तथा शिवसेना बिहार के उप संपर्क प्रमुख राजेश झा ने राजेश विक्रांत के व्यक्तित्व से जुड़े कई पहलुओं को उजागर किया। इस अवसर पर आयोजक सुरजीत सिंह की अगुआई में नन्हे मेहमान सैयद जाफर मेहदी ने राजेश विक्रांत के 52वें जन्मदिन का केक काटा। इसके बाद हुई साहित्य गोष्ठी में ज्योति त्रिपाठी, मनोज भावुक, सुश्री हनी, धनन्जय भट्ट, ऋषि देव विश्वकर्मा, पराग ज्योति दास और संगीतकार तुषार अर्जुन के साथ राजेश विक्रांत ने रचना पाठ किया। इस अवसर पर अमित तिवारी, रवि कुमार, मोहिते लाल कनौजिया, निशांत सिंह, राजकुमार मिश्र आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजपा नेता प्रेम शुक्ल, मुंबई मित्र वृत्त मित्र के समूह संपादक अभिजीत राणे, साहित्यकार पंडित किरण मिश्र अयोध्यावासी, पत्रकार सैयद सलमान, डॉ पवन त्रिपाठी, आफताब आलम, सुनील सिंह, अखिलेश मिश्र, धीरज मिश्र, सुनील मिश्र, राकेश मनितिवारी, डॉ अनूप चतुर्वेदी, गऊ भारत भारती के संपादक संजय अमान, एड कैलाश तिवारी, रामफूल दुबे, पूजा मिश्रा, कवि जय प्रकाश सोनकर, जिज्ञासा पटेल, आकांक्षा मिश्र, प्रेम चैबे, कृष्णा, नूर हसन, अभिनव मिश्र, लेखिका लक्ष्मी यादव, ज्योति कुमारी, प्रीति पांडेय, वाजा इण्डिया के महासचिव शिवेंद्र प्रकाश द्विवेदी आदि ने राजेश विक्रांत को सुखद जीवन की शुभकामनाएं भी दी। आभार प्रदर्शन सुरजीत सिंह सी ई ओ, इंडियन एक्सप्रेस न्यूज चैनल ने किया।