Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाई-भाई में विवाद होने पर पति को बचाने आयी पत्नी को लगी गोली, मौत

भाई-भाई में विवाद होने पर पति को बचाने आयी पत्नी को लगी गोली, मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना फरिहा क्षेत्र गांव मछरिया में एक महिला की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गयी। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जाॅच पडताल शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि दो संगे भाईयों में विवाद हो रहा था। बचाव में आने से गोली लग गयी जिससे उसकी मौत हो गयी।
थाना फरिहा के गांव मछरिया निवासी विकास कुमार उसके भाई बसंत कुमार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनांे भाई आपस में लड रहे थे। उसी दौरान एक भाई ने दूसरे भाई को जान से मारने के लिए हथियार भी निकाल लिये। जिसको देख विकास की पत्नी 30 वर्षीय विवेका देवी अपने पति को बचाने के लिए दौडी उसी दौरान गोली चलने से वह लहु-लुहान होकर जमीन पर गिर गयी। जिसकी मौके पर ही मौत हो गयी, देवरानी को गोली लगने से जीवित होने की आश लेकर उसकी जेठानी रूबी देवी पत्नी बसंत कुमार उसको जिला अस्पताल लेकर आयी। जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने थाने में लिखित शिकायत करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह में रखवाया।