Thursday, March 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के युवा मोर्चा अध्यक्ष बने रोबिन

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के युवा मोर्चा अध्यक्ष बने रोबिन

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के युवा मोर्चा रोबिन यादव

कार्यकर्ताओ ने किया नवनियुक्त युवा मोर्चा के अध्यक्ष का स्वागत हर्ष
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष रोबिन यादव उर्फ सीटू को बनाया गया। यह जानकारी जिलाध्यक्ष अजीम भाई ने प्रेसवार्ता के दौरान दी है।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष द्वारा जिला युवा मोर्चा की कमान सीटू यादव उर्फ रोबिन यादव को दी गयी। जिसका आज रविवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष होने के नाते अजीम भाई, मीना राजपूत आदि नेताओं द्वारा माला पहनाकर स्वागत करते हुए हर्ष व्यक्त किया। नवनियुक्त शिवपाल सिंह युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रोबिन उर्फ सीटू यादव ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व द्वारा उनको जो जिम्मेदारी दी गयी है, उस पर वो पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। प्रगतिशील संगठन काफी तेजी के साथ उभर रहा है। जमीनी स्तर से जुड़े लोग इससे जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही जिले में युवाओं की नई टीम का गठन किया जाएगा। वार्ता में अमित गुप्ता, प्रशान्त उपाध्याय, राकेश यादव, अलोक कुमार, इ0 राजकूमार यादव लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष, अर्जुन चैधरी, अलोक वर्मा आदि मौजूद रहे।