Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अपनों का मुकाबला करने से नहीं कतराएंगे-शिवपाल

अपनों का मुकाबला करने से नहीं कतराएंगे-शिवपाल

शादी समारोह के दौरान पत्रकारों से रूबरू होते शिवपाल सिंह यादव, साथ पूर्व मंत्री देवेन्द्र गुप्ता

आर्चिड ग्रीन में शादी समारोह में शामिल होने आए थे शिवपाल
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। लोकसभा चुनाव से पहले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव चुनाव के रणभूमि तैयार करने में लग गए हैं। रविवार को एक शाादी समारोह में शामिल होने आए शिवपाल यादव ने फिरोजाबाद से चुनाव लड़ने पर सहमति व्यक्त की। साथ ही अपनों के सामने खड़े होने में कतराने की बात से इंकार किया।
शहर के आचिर्ड ग्रीन में धीरेंद्र यादव के यहां आये प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव मीडिया से रूबरू हुये। पूछे गये सवाल कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का उद्देश्य क्या है, इस पर उन्होंने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी जनता की समस्याओं और जनता का बड़े दलों से भरोसा उठने के कारण बनायी है। इसका मूल उद्देश्य जनता की समस्याओं का निदान कराना है।
उन्होंने कहा कि जब से पार्टी बनी है आप देख रहे होंगे जनता भी भरोसा जता रही है। वहीं पूछा गया कि चल रही चर्चाओ के अनुसार क्या वाकई आप फिरोजाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे पर कहा कि जब जनता और सभी पार्टी पदाधिकारियों का फैसला होगा तो वे आगे इसके लिये तैयार रहेंगे। पूछे जाने पर अगर लोकसभा का चुनाव लड़े तो आपके सामने कई अपनों की ही चुनौतियां होंगी, क्या उनका मुकाबला कर पायेंगे, इस पर कहा वे हर चुनौती के लिये तैयार हैं। वार्ता के दौरान उनके साथ देवेंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष अजीम भाई, पूर्व जिपं अध्यक्ष विजय प्रताप छोटू, मीना राजपूत, एसआरके काॅलेज के प्रोफेसर शहरयार अली, अरूण जैन पीली कोठी संग काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
इससे पूर्व सुभाष तिराहे पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के नवनियुक्त युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोबिन यादव उर्फ सीटू एवं अमित गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सुभाष तिराहे पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।