Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अग्रसेन जयंती समिति व भाविप ने बांटे तुलसी के पौधे

अग्रसेन जयंती समिति व भाविप ने बांटे तुलसी के पौधे

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। अग्रसेन जंयती महोत्सव समिति के तत्वाधान में भारत विकास परिषद तरूण शाखा द्वारा कैला देवी के मंदिर पर तुलसी के पौधो का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ समिति उपाध्यक्ष अभिषेक मित्तल क्रान्ति व समिति अध्यक्ष नितिन अग्रवाल द्वारा तुलसी पौधे को मंदिर प्रांगण में लगा कर किया गया। तुलसी के बारे में बताते हुए अभिषेक क्रांति ने कहा कि भारतीय संस्कृति में तुलसी को पूजनीय माना जाता है। धार्मिक महत्व होने के साथ साथ तुलसी औषधीय गुणों का भंडार है। सर्दी, जुकाम, खासी, दंत रोग, स्वास संबंधी बीमारियों के लिए तुलसी बहुत फायदेमंद है। तुलसी वातावरण में भी शोधन करती है। कार्यक्रम में महिला मंडल की प्रमुख रिचा ने बताया कि जहां तुलसी का वास होता है, वहां सुख, शांति एवं आर्थिक समृद्धता स्वतः आ जाती है। तुलसी के नियमित सेवन से र्साैभाग्यशालिता, मन में एकाग्रता व क्रोध पर पूर्ण नियंत्रण हो जाता है। जसन्ती समिति सलाहकार श्री नरेश बंसल टीटू ने कहा कि तुलसी को अर्थवेद में महाऔषधि की संज्ञा दी गयी है। इसे संस्कृत में हरियाणा कहते है तुलसी की जड में सभी तीर्थ, मध्य में देवी-देवता और उपरी शाखाओं में वेद स्थित है ऐसा माना जाता है। कार्यक्रम में विजय उपाध्याय, पीयूष बंसल, नमन टंडन, अमर राज, पंकज अग्रवाल, राहुल गोयल, उपस्थित थे। महिला मंडल से संध्या अग्रवाल, रिचा झिन्दल, सविता अग्रवाल, कीर्ति गोयल, रेनू बंसल उपस्थित थे।