Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही मजदूर भी बनते हैं हजूर : सिंचाई मंत्री

सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही मजदूर भी बनते हैं हजूर : सिंचाई मंत्री

कानपुर, जन सामना संवाददाता। आज कानपुर के रंगोली गेस्ट हाऊस में भारतीय जनता पार्टी कानपुर, बुंदेलखंड क्षेत्र के पिछड़ावर्ग मोर्चा द्वारा प्रबुद्ध वर्ग पिछड़ा सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह सैनी ने अपने सम्बोधन में कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस पार्टी में सिर्फ हजूर ही हजूर बनते हैं किन्तु भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जहाँ पर मजदूर ही हजूर बनते हैं मैं स्वंय भी किसान परिवार से आता हूँ, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी भी एक गरीब परिवार से आये हैं जो तीन बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और अब प्रधानमंत्री हैं। जिनकी निजी संम्पत्ति देश के किसी भी बड़ी राजनीतिक पार्टी के नेताओं में सबसे कम है अतः यह सिद्ध है कि भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता किसी भी ऊंचाई पर पहुँच सकता है। प्रदेश महामंत्री नीलिमा कटियार ने कहा आज सरदार पटेल की जो प्रतिमा गुजरात में मोदी जी ने लगवाने का काम किया वह कार्य बहुत वर्षों पहले ही होना चाहिए था किन्तु विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा बनाने का काम कर के सरदार वल्लभ भाई पटेल जी को वह सम्मान देने काम किया गया जिसके वह हकदार थे जिनके ही बुद्धि विवेक से आज भारत गणराज्य बना। कानपुर, बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह ने कहा भारतीय जनता पार्टी का ही कार्यकर्ता अपने चाल, चरित्र और मेहनत से समाज में अलग पहचान रखता है। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं का स्वागत स्म्रति चिन्ह आदि देकर तमाम भाजपा के पदाधिकारियों ने किया सम्मान करने वालों में क्षेत्रीय अध्यक्ष इंद्रपाल पटेल, संजय विश्वकर्मा, अरुण पाल आदि रहे। मंचासीन रहे प्रमुख लोग जिलाध्यक्ष उत्तर सुरेन्द्र मैथानी, मुखलाल पाल, विधायक सुशील शाक्य, कैलाश राजपूत और ब्रजेश प्रजापति आदि थे, पिछड़े वर्ग के वरिष्ठ नेताओं में जिलामंत्री भाजपा दक्षिण संजय कटियार, शिवशंकर सैनी, रामाकांत शर्मा, पवन सविता, अनुभव कटियार, चौधरी शैलेंद्र पटेल, डॉ0 अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।