Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » श्री रामचरित मानस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आठ को

श्री रामचरित मानस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आठ को

2017-01-05-02-ravijansaamnaफिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। श्री रामचरित मानस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वैदिक संस्कार जागरण मंच द्वारा आठ जनवरी को श्रीमती श्यामा देवी इंटर काॅलेज हिमायूंपुर के प्रांगण में होगा। ये जानकारी मंच के अध्यक्ष पीके शर्मा, सचिव राजेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष रवि अग्रवाल, मुकेश शर्मा एवं कृष्ण कुमार कनक ने संयुक्त रूप से दी। आगे बताया प्रतियोगिता में सहभागिता करने के लिये चैंतीस विद्यालयों के कुल 423 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है जो कि प्रसन्नता की बात है। परीक्षा समाप्त होने ेक बाद एक घंटे तक मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों में डा. मयंक भटनागर, डा. रामसनेही लाल शर्मा, डा. सुशील शर्मा, आचार्य संतोष शर्मा, डा. रजनी सिंह, श्रीमती वर्तिका जैन, राघवेंद्र जी, आर नवरंग आदि शामिल होंगे। प्रतियोगिता के समय दर्शक दीर्घा में सही उत्तर देने वाले श्रोताओं को अभिषेक मित्तल, किंसुक बंसल, मयंक जैन आदि के द्वारा आकर्षण पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे।