Tuesday, May 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नारी स्वयं एक शक्ति है-सुमन

नारी स्वयं एक शक्ति है-सुमन

सासनी/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। आज की नारी का सफर चुनौती भरा जरूर है, पर आज उसमें चुनौतियों से लड़ने का साहस आ गया है। अपने आत्मविश्वास के बल पर आज वह दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना रही है। आज की नारी आर्थिक व मानसिक रूप से आत्मनिर्भर है।
यह बातें क्षेत्राधिाकरी सुमन कन्नौजिया ने गांव ऊतरा के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम के दौरान बताईं। उन्होंने कहा कि महिला आज परिवार व अपने कैरियर दोनों में तालमेल बैठाती नारी का कौशल वाकई काबिले तारीफ है। किसी को शिकायत का मौका नहीं देने वाली नारी आज अपनी काबिलीयत व साहस के बूते पर कामयाबी के मुकाम तक पहुँची है। चुनौतियों का हँसकर स्वागत करने वाली महिलाएँ आज हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रही हैं तथा अपनी जिंदगी के महत्वपूर्ण फैसले स्वयं कर रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश मेें महिला उत्पीड़न की घटनाओं को सख्ती से रोकने के निमित्त उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वूमेन पाॅवर लाइन 1090 की स्थापना की गयी है। 15 नवंबर 2012 से यह सेवा निरन्तर कार्य कर रही है। महिला सशक्तीकरण की दिशा में वूमेन पाॅवर लाइन ने अपनी एक अलग पहचान बनायी है।
वहीं कांस्टेबिल रिचा माथुर ने बताया कि एक राज्य, एक नंबर 1090 कोई भी पीड़ित महिला या उसकी महिला रिश्तेदार अपनी शिकायत इस नंबर पर निःशुल्क दर्ज करवा सकती है। शिकायत करने वाली महिला की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पीड़िता को किसी भी हालत में पुलिस थाने या किसी आफिस में नहीं बुलाया जाएगा। इस दौरान एसएचओ शैलेन्द्र सिंह, एसआई रामदास पचौरी, मीरा देवी, सविता देवी, कल्यानी, राजवती, गीता, सुमन आदि मौजूद थे।