Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कवि संजय गिरि को चतुर्भुज समानता संघ ने अपना राष्ट्रीय मीडिया उपाध्यक्ष नियुक्त किया

कवि संजय गिरि को चतुर्भुज समानता संघ ने अपना राष्ट्रीय मीडिया उपाध्यक्ष नियुक्त किया

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। जाने माने कवि एवं चित्रकार संजयकुमार गिरि को चतुर्भुज समानता संघ ने अपना राष्ट्रीय मीडिया उपाध्यक्ष नियुक्त किया। संजय गिरि की इस नियुक्ति पर चतुर्भुज समानता संघ के मुख्य संरक्षक पुलिस अधिकारी एसीपी विजय गौतम, आईएएस अधिकारी हरिकांत त्रिपाठी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्वेताभ पाठक, राष्ट्रीय संयोजक अरविंद शर्मा, महासचिव परिवर्तन शुक्ला ने अपनी हार्दिक बधाईयाँ प्रेषित की है। वर्तमान समय में संजय गिरि मीडिया युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच, नवांकुर साहित्य सभा, भारतीय साहित्यिक विकास मंच और माँ हंस वाहिनी साहित्यिक मंच के मीडिया प्रभारी के पद पर कार्यभार देख रहे हैं।
मीडिया उपाध्यक्ष के तौर पर संजय गिरि संघ के समस्त मीडिया एवं प्रचार प्रसार का कार्यभार देखेंगे। ज्ञात हो कि चतुर्भुज समानता संघ एक पंजीकृत न्यास संस्था है जो बहुत तेजी से पूरे देश में अपने संघटन का विस्तार कर रहा है। इस संघ का मुख्य उद्देश्य लोगों में सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक एवं आध्यात्मिक चेतना का विकास करना है।
यह संघटन देश के प्रख्यात आईएएस पीसीएस, शिक्षाविद, एवं अपने अपने क्षेत्र में महारत प्राप्त व्यक्तियों का संघटन है जो देश के हितों के लिए आम जन में देश के प्रति स्वयं के उत्तरदायित्व की चेतना और अलख जगा रहे हैं।
इस संघटन के 30 प्रकोष्ठ हैं जो देश के सभी वैचारिक एवं प्रभावित करने वाले घटकों को ध्यान देकर बनाये गए हैं, इन सभी प्रकोष्ठों में नियुक्तियाँ चालू हैं। इस संगठन से पूरे देश से सभी तबके के लोग बहुत तेजी से जुड़ रहे हैं।