Friday, March 28, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मानव से ही सर्वोपरि है-खत्री सभा

मानव से ही सर्वोपरि है-खत्री सभा

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। सर्दी के मौसम में असहाय व निराश्रितों की मदद को आज खत्री सभा की कमेटी ने सभा के अध्यक्ष नवीन अरोरा के नेतृत्व में जलेसर रोड स्थित अपना घर आश्रम में पहुंचकर असहायों को गर्म कपडे अपने हाथों से पहनाकर उनकी सेवा की गई।
खत्री सभा के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने अपना घर आश्रम में रह रहे निराश्रित लोगों को स्वयं अपने हाथों से सर्दी से बचाव को गरम कपडे व मोजे तथा जूते पहनकर सेवा की गई और इसी के साथ सभी को नाश्ता व भोजन कराकर मिष्ठान वितरित किया गया। खत्री सभा पदाधिकारियों ने असहायों की सेवा करते हुए कहा मानवता से बडा कोई धर्म नहीं है और मानव सेवा ही सर्वोपरि है और उन्होंने संकल्प लिया कि समय-समय पर अपना घर आश्रम के आश्रितों की सेवा की जायेगी। सेवा कार्य में खत्री सभा के संरक्षक एवं प्रमुख समाजसेवी श्रीकृष्ण अरोरा काका बाबू, अध्यक्ष नवीन अरोरा, श्रीमती सुधा अरोरा, ओ.पी. सलूजा, श्यौराज मलिक, आर.सी. नरूला, गुलशन अरोरा, संजय अरोरा आदि लोग लगे हुए थे।