Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आठ व नौ जनवरी 2019 को आम हड़ताल में सहयोग की अपील

आठ व नौ जनवरी 2019 को आम हड़ताल में सहयोग की अपील

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। आयोजित बैठक के दौरान आंगनबाड़ी संघ उपाध्यक्ष दीपक शर्मा,सीटू के जिलाध्यक्ष नवल सिंह यादव, कर्मचारी यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता राजेश शर्मा राज ने संयुक्त रूप से बताया कि सरकार के मजदूर विरोधी, जनविरोधी नीतियों के खिलाफ देश के केंद्रीय श्रम संगठनों और बैंक, बीमा, रक्षा, रेलवे, केंद्रीय, राज्य सरकार कर्मचारियों और अन्य सेवा प्रतिष्ठानों की फेडरेशनों के संयुक्त मंच से पिछले कई वर्षो से देश की मेहनतकश जनता की मांगों को लेकर आन्दोलन किया जा रहा है। किन्तु केंद्र व राज्य सरकारें मजदूर विरोधी नीतियों को आगे बढ़ा रही हैं।
ऐसी स्थिति में केंद्रीय श्रम संगठनों एवं फेडरेशनों की ओर से 28 सितम्बर 2018 को मावलंकर हाॅल में कन्वेशन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से आठ और नौ जनवरी 2019 को दो दिवसीय आम हड़ताल का आहवान किया गया। ये जानकारी ने आयोजित बैठक को संबोधित करते हुये दी। साथ ही कहा कि वे उत्तर प्रदेश के मजदूरों-कर्मचारियों-मेहनतकश जनता से अपील करते हैं कि आठ व नौ जनवरी 2019 को दो दिवसीय आम हड़ताल को सफल बनायें।