Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने भरी हुंकार

अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने भरी हुंकार

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ का एक प्रतिनिधि मंडल शहर अध्यक्ष प्रमोद कुमार व महामंत्री राज दुलारे वाल्मीकि के नेतृत्व में पालिकाध्यक्षा व अधिशाषी अधिकारी से मिला और एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें प्रतिनिधि मंडल द्वारा सौपे ज्ञापन में कहा है कि मजदूर संघ की 19 सूत्रीय मांगों पर शीघ्र विचार कर उनके समाधान की मांग की। साथ ही कहा कि अगर उनकी समस्याओं का 21 जनवरी तक निराकरण नहीं कराया गया तो सफाई कर्मचारी संघ एक जुट होकर आंदोलन के लिए बाध्य होगा। संघ की प्रमुख मांगों में मृतक संविदा सफाई कर्मचारी सूरज का बीमा भुगतान अभीं तक नहीं हुआ है, जिसे तत्काल कराया जाए। मृतक की पत्नी की पेंशन लागू की जाये। संविदा सफाई कर्मचारी को प्रति माह पांच किलो झाड़ू तौल कर दी जाये। 26पुरानी झाड़ू जमा कराने की प्रथा बंद की जाय। सफाई कर्मचारियों की एक पाली में ड्यूटी लगाई जाये। महिला कर्मचारियों की ड्यूटी रात में न लगाई जाय आदि हैं। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष डिप्टी सिंह वाल्मीकि, प्रेद महामंत्री मुकेश कुमार वाल्मीकि, रामौतार वाल्मीकि, रामचंद्र, रंजीत कुमार, सुनील कुमार, धर्मवीर सिंह, किशन, जगदीश, राजेंद्र, रिंकू वाल्मीकि, संदेश, रंगीले, राकेश और वौला आदि मौजूद रहे।