Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विहिप-बजरंग दल के रैन बसेरा का शुभारंभ

विहिप-बजरंग दल के रैन बसेरा का शुभारंभ

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल द्वारा विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी रैन बसेरा का शुभारंभ पुरानी कलेक्ट्रेट पर किया गया। शुभारंभ प्रांत संगठन मंत्री सुनील कुमार, प्रांत कालेज सहविद्यार्थी प्रमुख दिग्विजयनाथ तिवारी आर. के. इन्डोलिया कालेज प्रमुख फतेहपुर सीकरी, गौरव पारशर सचिव प्रांत संगठन मंत्री द्वारा भगवान श्रीराम के समक्ष दीप जला आरती कर किया।
मुख्य वक्ता प्रांत संगठन मंत्री सुनील कुमार ने मार्गदर्शन करते हुये कहा कि हीन भावनाओं को त्यागने वाला ही हिन्दू है, देवो की भूमि भारत भूमि है जिससे स्वयं देवो-देवो ने सशरीर अवतार लिया है। मनुष्य का शरीर व समय धर्म के कार्य में लगना अति आवश्यक है। गुरूकुलों की पद्धति में आचार्य पढ़ाते थे भगवान श्रीकृष्ण राम ने शिक्षा ली। हम सभी को अपने उत्सवों को धूमधाम से मनाना है। हमारी आस्थाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है। हमें आन्दोलित होना है। हर कीमत पर हिन्दू विरोधी कार्य करने वालों के विरूद्ध खड़ा होकर विजय पाना है। हमें सभी अपनी अच्छी शक्तियों का अर्जन करना है। जाति पांत, ऊंचा नीच का भेद समाप्त करना है। समरसता लानी है। जिला प्रचारक उमेशचन्द्र ने कहा संघ के गुरू गोलवलकर जी संत थे जिनकी संकल्पना थी। संत समाज एक मंच पर लाना जिसके लिये विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना की गई जिसमें पूर्णता सफल भी हुए। समरसता, संवेदना व सहिष्णुता ही हिन्दू है। त्याग समर्पण सेवा उसका कार्य इस क्रम में रैन बसेरा सेवा कार्य यह सेवा का बडा कार्य है। कार्यक्रम में मुकेश कुमार जिलाध्यक्ष, राजेन्द्रनाथ चतुर्वेदी विभाग अध्यक्ष, मनोज सिसौदिया जिला कार्याध्यक्ष, कैलाश कूलवाल जिला मंत्री, नरेन्द्र सिंह जिला सह मंत्री, प्रशांत मिश्रा जिला संयोजक बजरंग दल, प्रवीण खण्डेलवाल जिला सुरक्षा प्रमुख, दिनेश विक्रमनंद सत्संग प्रमुख, सौरभ शर्मा, गौरव अग्रवाल गौरक्षा प्रमुख, उमाशंकर मैसी, प्रशांत प्रताप सिंह, गुड्डू चौधरी, सुधीर चौधरी, दीपक कुमार, चै. रमेश नगर धर्म प्रसार प्रमुख, अर्जुन सिंह, अंकित शर्मा, नगर सेवा प्रमुख, अभिषेक रंजन आर्य प्रांत प्रमुख हिन्दू जागरण मंच, सुनीत आर्य, मातृ शक्ति संध्या आर्य, ठा. आशा आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन मनोज द्विवेदी नगर मंत्री द्वारा किया गया।