Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ग्राम पंचायत सदस्य गुड्डी देवी बनीं पचोखरा प्रधान

ग्राम पंचायत सदस्य गुड्डी देवी बनीं पचोखरा प्रधान

डीएम नेहा शर्मा ने विकास कार्य सुचारू कराने के लिए किया नामित
खंड विकास कार्यालय में ग्रामीणों ने किया ग्राम प्रधान का स्वागत
टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। ग्राम प्रधान की मौत के बाद रिक्त चल रहे ग्राम पंचायत पचोखरा में डीएम नेहा शर्मा ने ग्राम पंचायत सदस्य गुड्डी देवी को ग्राम प्रधान नियुक्त किया है। शनिवार को ग्रामीणों ने खंड विकास कार्यालय में उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया।
खंड विकास कार्यालय की ग्राम पंचायत पचोखरा के प्रधान किशनलाल की कुछ दिनों पूर्व हृदयगति रुकने के कारण मौत हो गई थी। तभी से क्षेत्र के विकास कार्य रुक गए थे। विकास कार्य न होने से ग्रामीण परेशान हो गए। विकास कार्यो को सुचारू करने के लिए डीएम नेहा शर्मा ने ग्राम पंचायत सदस्य गुड्डी देवी को नामित ग्राम प्रधान नियुक्त कर दिया। शनिवार को खंड विकास अधिकारी डाॅ. नीरज गर्ग ने उन्हें प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी। ग्राम प्रधान ने पंचायत में रुके हुए विकास कार्यो की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य किया जाएगा। जो भी विकास कार्य चल रहे थे और प्रधान की मौत की वजह से रूके हुए हैं। उन्हें फिर शुरू कराया जाएगा। जल्द से जल्द गांवों में जो भी समस्याएं हैं उन्हें दूर करने का काम किया जाएगा। इस मौके पर प्रशांत उपाध्याय, प्रबल उपाध्याय, पुरूषोत्तम उपाध्याय, दिनेश बघेल, अवधेश शर्मा, अवधेश कुमार बड्डा, राघवेन्द्र, वीनेश कुमार, विपिन कुमार, कृष्णकांत, राकेश कुमार, निसार मोहम्मद, तुलाराम, कुसमलता, दिनेश बघेल, केहरी सिंह समेत अन्य ग्राम पंचायत सदस्य मौजूद रहे।