Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा की क्षीण मानसिकता से बुरे हालात-कांग्रेस

भाजपा की क्षीण मानसिकता से बुरे हालात-कांग्रेस

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। उ.प्र. कांग्रेस अनुसूचित विभाग की एक बैठक मोहनगंज स्थित कार्यालय पर प्रदेश सचिव मण्डल प्रभारी योगेश कुमार ओके की अध्यक्षता में आहूत की गई जिसका संचालन युवा कांग्रेस नेता अमित कुमार सिंह ने किया। बैठक में बतौर संरक्षक अतिथि चुनाव प्रचार समिति के चेयरमैन अवधेश बख्शी एवं पूर्व राष्ट्रीय सचिव अजीत गोस्वामी उपस्थित थे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा भाजपा नेताओं की क्षीण मानसिकता के कारण आज देश बुरे हालातों से गुजर रहा है। गोधरा काण्ड के आरोपी व्यक्ति को भाजपा ने देश के पीएम पद पर आगे कर 2014 में देश के साथ जो गद्दारी की है इसके जबाब 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को जनता देने को मन बना बैठी है। वहीं गुजरात कोर्ट द्वारा तडीपार घोषित व्यक्ति को भाजपा का अध्यक्ष बनाया जाना भाजपा की मानसिकता पर प्रश्न खडा करता है। वहीं कुछ जिले स्तरीय भाजपा नेता कांग्रेस अध्यक्ष के लिये जो अनर्गल शब्दाबली प्रयोग करते हुए बोलते हैं उससे उनके व उनके परिवारों के संस्कारों का अनुमान लगाया जा सकता है।
उक्त बातें कहते हुए योगेश कुमार ओके ने देश के पीएम व संसद सदस्यों से देश हित में जेपीसी के गठन की मांग करते हुए कहा कि मामलों का निपटारा करने में जेपीसी का योगदान रहेगा। वहीं बख्शी ने कहा जनता, किसान, मजदूर, व्यापारी, महिला आदि वर्ग भाजपा मोदी की तानाशाही से त्रस्त है। बैठक में रोहित सिंह, दीपक चौधरी, देवानंद कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, संजय तौमर, मुकेश बाबू, दीपक सिंह, कयूम खान आदि उपस्थित थे।