Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेसियों ने विवेक बंसल का किया अभिनन्दन

कांग्रेसियों ने विवेक बंसल का किया अभिनन्दन

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व एमएलसी विवेक बंसल के अलीगढ़ आवास पर जाकर उनका अभिनंदन किया गया। जिस प्रकार राजस्थान के सह प्रभारी के रूप में विवेक बंसल ने राजस्थान में कांग्रेस को विजयश्री दिलवाई और यही नहीं हाथरस के कांग्रेस जनों को वहां केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में जो जिम्मेदारी दिलवाई उसके लिए शहर कांग्रेस कमेटी उनकी आभारी और उनका अभिनंदन करती है।
शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा के विवेक बंसल बहुत ही संघर्षशील और मेहनती नेता है उनको अपने साथ पाकर कभी यह महसूस नहीं होता कि वह राष्ट्रीय नेता हैं। एक कार्यकर्ता की तरह वह कार्यकर्ता के साथ कार्य करते हैं उनके नेतृत्व में जिस प्रकार राजस्थान में कांग्रेस ने मजबूती के साथ विधानसभा में विजय श्री मिली उसमें विवेक बंसल जी का बहुत बड़ा योगदान है। बंसल जी के कार्य से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलती है राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल ने हाथरस के कांग्रेस जनों का आभार प्रकट किया और कहा कि राहुल गांधी ने जो जिम्मेदारी उनके कंधों पर दी थी उन्होंने पूरी ईमानदारी से उसको निभाया और सभी साथियों का साथ लेकर राजस्थान में कार्य किया और वही परिणाम है कि आज वहां कांग्रेस की सरकार बनी। इस अवसर पर सत्य प्रकाश शर्मा, विजय भारद्वाज एड, नारायण हरी शर्मा, श्रीमती बीना गुप्ता एड., सत्यप्रकाश रंगीला, अविनाश पचौरी, बृजमोहन शर्मा, हरिशंकर वर्मा, संजय कप्तान आदि थे।