Friday, March 28, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सवर्ण महासभा की बैठक में पदाधिकारियों को सौंपे दायित्व

सवर्ण महासभा की बैठक में पदाधिकारियों को सौंपे दायित्व

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। सवर्ण महासभा विधानसभा की एक बैठक मुहल्ला नीम चौराहा पर आयोजित हुई। जिसमें संगठन को बल प्रदान करने के लिए उत्तर दायित्व सौंपे गये।
सवर्ण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पं. संजीव उपाध्याय ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब सवर्ण समाज का उत्पीड़न व अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। जिलाध्यक्ष ठा. मोहन सिंह ने कहा आरक्षण रूपी वाले कानून का महासभा द्वारा विरोध किया जाएगा। आरक्षण आर्थिक आधार पर लागू होना चाहिए। साथ ही सर्वण आयोग का गठन होना चाहिए। इससे पूर्व संगठन को बल प्रदान करने के लिए पदाधिकारियों को उनके दायित्व सौंपे गये। जिलाध्यक्ष ठा. मोहन सिंह ने महिला सभा की जिलाध्यक्ष पूनम शर्मा, गंगा देवी पाराशर को उपाध्यक्ष, ऊषा दुबे को जिला महासचिव बनाया गया है। वहीं विधानसभा के पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं संगठन द्वारा 17 फरवरी को रसूलपुर से सवर्णजन चेतना यात्रा निकाली जायेगी। बैठक की अध्यक्षता विनोद राजौरिया व संचालन पं. दिनेश शर्मा ने किया। बैठक में दिनेश चन्द्र शर्मा, विनोद दीक्षित, संजय गुप्ता, एसके भटनागर, अशोक शर्मा, संजय तैलंग, वैभव चतुर्वेदी, राजीव जैन, रवीश कुमार, हर्देश शर्मा, आनंद शर्मा, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।