Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेगा टास्क फोर्स-रामनिवास यादव

भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेगा टास्क फोर्स-रामनिवास यादव

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये टास्क फोर्स महासचिव रामनिवास यादव

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। सूचना का अधिकार जनता के लिये एक ऐसा हथियार है। जिसके द्वारा प्रत्येक व्यक्ति अपना एवं किसी दूसरे का कोई भी कार्य करा सकता है तथा किसी भी विभाग से सूचना मांगकर भ्रष्टाचार को उजागर कर सकता है और भ्रष्टाचार को समाप्त भी करा सकता है। जरूरत केवल इसको ठीक से समझकर प्रयोग करने की है।
ये विचार सूचना का अधिकार टास्क फोर्स के महासचिव रामनिवास यादव द्वारा ग्राम राजा का ताल में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में व्यक्त किये गये। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के चलते पात्र लोगों को पेंशन, आवास, राशनकार्ड आदि सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है और विकास के लिये आ रहे सरकारी धन का अधिकारियों एवं ठेकेदारों द्वारा आपस में बंदरबांट किया जा रहा है और जनता परेशानियां झेलने को मजबूर है। टास्क फोर्स अब किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं करेगा। टास्क फोर्स के संरक्षक प्रियम्बदा यादव एवं चंद्रप्रकाश यादव के अलावा जितेंद्र तिवारी, युनुस अब्बास, धर्मेंद्र यादव, उमर फारूख, भूरा यादव ने भी विचार व्यक्त किये। अध्यक्षता राजवीर सिंह यादव एवं संचालन जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने किया। नरायन दिवाकर, अरूण यादव, पट्टीदार, सुभाष यादव, भोलू, महेश उपाध्याय (पप्पू), अशोक दिवाकर, अनवर सिंह यादव, हरी सिंह, दिलीप कठेरिया, राजकुमार शर्मा, मनोज कुमार, सत्यप्रकाश, आदित्य यादव, शेखर यादव, सौरव अग्रवाल कैला देवी, मीरा देवी, रामवती, गुड्डी देवी, मीना कुमारी आदि मौजूद रहे।