Thursday, April 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पालिका परिसर में लगा गुब्बारा दे रहा स्वच्छता का संदेश

पालिका परिसर में लगा गुब्बारा दे रहा स्वच्छता का संदेश

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। स्वच्छता मिशन के तहत नगर पालिका द्वारा परिसर में एक विशाल गुब्बारा बनवाया है। जिसे पालिका परिसर में ही रस्सी से बांधा गया है। यह गुब्बारा नगर की जनता को स्वच्छता का संदेश दे रहा है। गुब्बारा काफी दूर से लोगों को दिखाई देता है। गुब्बारे पर आम जन को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वच्छता संबंधी बातें लिखी गई हैं।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 को ध्यान में रखते हुए पालिका द्वारा जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पालिका परिसर में एक विशाल बैलून लगाया गया है। इस पर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नारे लिखे हुए हैं। नगर को स्वच्छ बनाना है, नंबर वन लाना है। इसके साथ ही अन्य जानकारियां भी लिखी गई है। गुब्बारा हवा के सहारे चारों तरफ घूमता है, जिससे उस पर लिखे संदेश भी चारों दिशाओं में लोगों को जागरूक कर रहे हैं। पालिका द्वारा लगाया गया गुब्बारा नगर में चर्चा का विषय बन गया है। हर कोई इस विशाल गुब्बारे की प्रशंसा कर रहा है। इस संबंध में अधिशाषी अधिकारीने बताया कि आम जनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए गुब्बारा लगाया गया है। इससे आम जन स्वच्छता के प्रति जागरूक होकर स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में पालिका को जिले में नंवबर वन लाने में सहयोग करेंगे।