Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » यूपी में 60 सीटो पर NSPI लड़ेगी विधान सभा चुनाव

यूपी में 60 सीटो पर NSPI लड़ेगी विधान सभा चुनाव

2017-01-09-10-ravijansaamnaऔरैया, जन सामना संवाददाता। उत्तर प्रदेश में विधान सभा के चुनाव की तारीख घोषित होते ही सभी राजनैतिक दल चुनाव में उतरने को तैयार है। इसी क्रम में निर्धन समाज पार्टी ऑफ़ इण्डिया भी इस बार यूपी के विधान सभा चुनाव में उतरने को कमर कस ली है। निर्धन समाज पार्टी ऑफ़ इण्डिया के राष्ट्रीय महासचिव इं वीरेंद्र तोमर ने आज चुनाव के समबन्ध में औरैया के अपने पुराने कार्यकर्ताओ व् साथियो से जन समपर्क किया। एक दिवसीय दौरे पर निकले पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अपने औरैया जिला कार्यालय पर पहुचे तो पार्टी कार्यकर्ताओ ने अपने नेता नेता का गर्मजोशी स्वागत किया। पार्टी कार्यालय के बाद राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र तोमर अपने मित्र दिनेश गुप्ता एडवोकेट के घर पहुचे जहां पर दिनेश के साथियो ने फुलमाओ से स्वागत किया। स्वागत सत्कार  के बाद पार्टी महासचिव ने  एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमे  उन्होंने बताया की  उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में पूरी दमदारी से विधान सभा का चुनाव लड़ेगी जिसमे  इस बार पार्टी अपने केवल 60प्रत्याशी ही मैदान में उतारेगी।

उन्होंने बताया की उनकी पार्टी  दिल्ली विधान सभा चुनाव व् लोकसभा के चुनावो की तयारी में लगी है जिसे पूरी दम खम से लड़ा जाएगा। नोटबंदी के प्रश्न पर पर श्री तोमर ने बताया की नोट  बन्दी से देश में अराजकता का माहौल बना है, आम आदमी परेशान है आज भी कई बैंक शाखाओ में व् एटीम में रूपये नही है यह फैसला मानिये प्रधानमन्त्री जी ने हड़बड़ी में लिया  है जिसका परिणाम उन्हें उत्तर प्रदेश के चुनाव में देखने को मिलेगा। प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी के जिला अध्यक्ष योगेन्द्र पवार दिनेश गुप्ता एडवोकेट, शिवम् तिवारी, शिवम् यादव, हर्षित यादव, राहुल सिंह, विकास बाबू सहित एक दर्जन पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।