Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कानपुर में होगा ब्राह्मण महिला स्वाभिमान सम्मेलन

कानपुर में होगा ब्राह्मण महिला स्वाभिमान सम्मेलन

डॉ0 दीपकुमार शुक्लः कानपुर। सर्व ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वाधान में 20 जनवरी को ब्राह्मण महिला स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन कानपुर में किया जाएगा। इस अवसर विभिन्न क्षेत्रों में सफल हुई लगभग बीस ब्राह्मण महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। इस सम्मेलन में कम से कम 5000 ब्राह्मण महिलाओं के सम्मिलित होने की सम्भावना है। इसके साथ ही 3 फरवरी को ब्राह्मण शिक्षक स्वाभिमान सम्मेलन, 3 मार्च को ब्राह्मण व्यापारी स्वाभिमान सम्मेलन तथा 17 मार्च को ब्राह्मण स्वाभिमान सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। परिषद के दर्शनपुरवा स्थित कार्यालय परिसर में हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में उक्त जानकारी दी गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पं॰कौशल किशोर अवस्थी ने की।
सर्व ब्राह्मण विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं॰ कमल किशोर अवस्थी ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज को शिक्षित करने का कार्य ब्राह्मण ही करता रहा है। यदि ब्राह्मण देश की राजनीति से अलग रहेगा तो देश की दशा कभी भी सुधर नहीं सकती। अतः ब्राह्मणों को एकजुट होकर अपनी ताकत का अहसास कराना होगा। उन्होने यह भी कहा कि जो राजनीतिक दल 2019 में सर्वाधिक टिकट ब्राह्मणों को देगा तथा ब्राह्मणों को सम्मान देने का बचन देगा, सर्व ब्राह्मण विकास परिषद आगामी लोकसभा चुनाव में उसी दल को अपना समर्थन देगी।
बैठक में उपस्थित अन्य पदधिकारियों सूर्यकान्त मिश्र, ‘निराला’, अजय शर्मा, डॉ॰ महेश शर्मा, धर्मेन्द्र अवस्थी, कांती किशोर अवस्थी, एडवोकेट डी॰पी॰ मिश्र, उमाकान्त मिश्र, प्रभाकर अवस्थी, सुशील अवस्थी, ज्ञान मिश्र, पुष्पा तिवारी, ज्योति मिश्रा, सोनम मिश्रा, सीनल गौड़, मीनाक्षी पाण्डेय, मनीषा मिश्रा, प्रतिभा मिश्रा, मीरा शुक्ला, अवध दुबे तथा विश्वनाथ द्विवेदी आदि ने भी अपने विचार रखते हुए 20 जनवरी को होने वाले ब्राह्मण महिला स्वाभिमान सम्मेलन को सफल बनाने कि अपील की।