Friday, March 28, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » केवी के बच्चे बोले लोकतंत्र हमसे घर के लोगों से मतदान कराएँगे दम से

केवी के बच्चे बोले लोकतंत्र हमसे घर के लोगों से मतदान कराएँगे दम से

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। केन्द्रीय विद्यालय माती के बच्चों ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अपने घर व पास पडो़स के एक एक वोटर को पोलिंग बूथ तक ले जाकर मतदान कराने की शपथ ली। इस अवसर पर केन्द्रीय माती के प्राचार्य अरविन्द कुमार राय ने कहा कि जिस देश मे लोकतंत्र के बजाय राजतंत्र होता है। वहाँ लोग प्रजा के रूप में जन्म लेकर आजीवन प्रजा ही रहते हैं, जबकि लोकतांत्रिक शासन प्रणाली विश्व की सर्वोत्तम् प्रजातांत्रिक संकल्पना है जिसमें प्रजा ही राजा बनती है। राजा भी एक समय बाद प्रजा ही बन जाता है, यही प्रक्रिया निरन्तर गतिमान रहती है। मतदाता जागरूकता के कोआर्डिनेटर रजत गुप्ता ने बच्चों को सविस्तार मतदान के लाभ बताए। सह कोआर्डिनेटर नवीन कुमार दीक्षित ने बच्चों को शपथ दिलाते हुए कहा कि हम सब केवी माती के विद्यार्थी व शिक्षक आगामी लोक सभा के चुनाव में अपने घर व पास पडो़स के हर मतदाता को पोलिंग बूथ तक ले जाकर मतदान कराने ले जाएँगे। सह कोआर्डिनेटर कल्पना शुक्ला के साथ साथ शिक्षकों में रजनी त्रिवेदी, निखिल मिश्रा, विनोद मिश्रा, मंजू मिश्रा, एकता, पूर्णिमा व बच्चों में प्राँजल राय, शान्या, अविष्का, शिवम, श्रुति मिश्रा, आदर्श त्रिपाठी, कृति, युवराज, सौम्या, अनुराग, श्रेया राय आदि उपस्थित थे।