Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा प्रदेश महामंत्री ने मंडल अध्यक्षों में भरा उत्साह

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने मंडल अध्यक्षों में भरा उत्साह

2017.01.12 01 ravijansaamna
मंडल अध्यक्षों में उत्साह भरते हुये भाजपा प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया।

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा के निवास पर आयोजित बैठक में प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया ने जिले के सभी मंडल अध्यक्षों से बातचीत कर उनके कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने समस्त कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव में जुट जाने को कहा। पदाधिकारियों से कहा वे जिन मंडलों के प्रभारी हैं वे संकल्प लें कि हमें अपना मंडल जीत कर लाना है। सभी कार्यकर्ताओं से अपनी अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाने को कहा। आगे कहा कि हमारा प्रत्याशी फूल है और फूल पर ही मोहर लगाकर अपनी अपनी विधानसभा को जीतना होगा। बोले साथियों आने वाला समय भाजपा का है। यही एक ऐसी पार्टी है जो उत्तर प्रदेश को सुशासन व विकास दे सकती है। कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव जीतने का मंत्र बताया। बैठक में फीरोजाबाद के प्रभसारी पंकज गुप्ता, सुमन चतुर्वेदी, नानक चंद्र अग्रवाल, सत्यपाल सिंह राजपूत, सुनील शर्मा, दिनेश पाल सिंह, सतीश यादव, उदय प्रताप सिंह, रामऔतार सिंह गुर्जर, राजीव गुप्ता, बीएल यादव, वृंदावन लाल गुप्ता, देवेश, राजीव आदि मौजूद रहे। संचालन अविनाश भोले ने किया।