Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » स्वामी विवेकानंद का धूमधाम से मनाया जन्मदिवस

स्वामी विवेकानंद का धूमधाम से मनाया जन्मदिवस

2017.01.12 03 ravijansaamnaफिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। स्वामी विवेकानन्द मानव सेवा समिति द्वारा स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गाय। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद फिरोजाबाद के मजिस्ट्रेट की पत्नी क्षमा दुबे रहीं। जिन्होंने स्वामी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नोटों में लिपटकर कई लोग मरे हैं लेकिन तिरंगे से सुंदर कोई कफन नहीं है। इस कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों में उद्यमी ललितेश जैन, नीतीश अग्रवाल जैन, असलम भोला, हनीफ खाकसार आदि ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के दौरान आदेश यादव, अमोल गुप्ता, मयंक गोयल, सुनील, अजीम भाई, विवेक अग्रवाल, मयंक भटनागर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफलता पर सचिव दीपक तिरंगा ने सभी का आभार व्यक्त किया। दीपक तिरंगा के देशप्रेम की सबने सराहना की। उनकी बेटी आकांक्षा पखरिया ने बीते वर्ष कारगिल में जाकर शहीदों के सम्मान के लिये तिरंगा फहराया था।