Friday, March 28, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » निराला नगर मंडल में विशाल समरसत्ता भोज का आयोजन किया गया

निराला नगर मंडल में विशाल समरसत्ता भोज का आयोजन किया गया

कानपुर, जन सामना संवाददाता। कल मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा कानपुर महानगर दक्षिण के अंतर्गत छावनी विधानसभा के बाबू पुरवा मंडल में एवं किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के निराला नगर मंडल में विशाल समरसत्ता भोज का आयोजन किया गया। जिसमें कानपुर महानगर दक्षिण की जिला अध्यक्ष अनिता गुप्ता, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र एवं कानपुर महानगर दक्षिण के अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहनलाल साहसी आदि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में एक भव्य समरसत्ता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एड० विनीत सोन कर, एड० नरेश कुमार कठेरिया, एड० अमित कोरी, अर्जुन बेरिया, लाला डोरी, सचिन हजारिया, राकेश खोटे, संदीप कुरील, अशोक पाल, सतीश शर्मा, आनन्द वर्मा, राजेश श्रीवास्तव, राहुल चक, विकास दुबे, नरेश मैथिया, पुष्पा तिवारी आदि वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।