Friday, March 28, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हवन पूजन के साथ किया गया भाजपा कार्यालय का उद्घाटन

हवन पूजन के साथ किया गया भाजपा कार्यालय का उद्घाटन

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। भारतीय जनता पार्टी का नवनिर्मित कार्यालय का आज उद्धाटन हवन -पूजन के साथ विधि विधान से किया गया। इस मौके पर सैकडों कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी नेता पदाधिकारी मौजूद रहे।
विगत काफी दिनो से थाना रसूलपुर क्षेत्र मौढा गांव के समीप भारतीय जनता पार्टी के नये कार्यालय का निर्माण कार्य चल रहा था। कुछ दिन पूर्व निर्माण कार्य पूर्ण होने पर आज उसका उद्धाटन हवन पूजन के साथ विधि विधान से जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में किया गया मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर हलवासिया द्वारा हवन कुण्ड में यजमान अहूती देकर इतिश्री किया। हवन पूजन के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अमोल यादव, महापौर नूतन राठौर, महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष सुनील शर्मा, युवा मोर्चा नेता पिंक्की चक संयोजक देवेश भारद्वाज, जिला सहसंयोजनक आई टी विभाग देशदीपक राजा, लोकेशगुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष महेशचन्द्र, बीएलवर्मा, डा0 रामकैलाश यादव आदि नेता मौजूद रहे।