Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला शक्ति का निःशुल्क चिकित्सा शिविर 13 को

महिला शक्ति का निःशुल्क चिकित्सा शिविर 13 को

वार्ता के दौरान जानकारी देती महिला शक्ति की पदाधिकारी

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जायन्ट्रस ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा रविवार को बसन्त पंचमी उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। वहीं महिला शक्ति की पदाधिकारियों द्वारा माॅ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलन किया गया।
महिला शक्ति की अध्यक्ष वर्तिका जैन एवं समाजसेविका कल्पना राजौरिया ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि महिला शक्ति द्वारा 13 फरवरी को सुबह नौ बजे से सांय दो बजे तक एक निःशुल्क नेत्र जांच एवं आपरेशन शिविर का आयोजन रहना तहसील रोड स्थित नानक चन्द्र अग्रवाल की कोठी पर किया गया है। जिसमें फिरोजाबाद एसएन हाॅस्पीटल के कुशल नेत्र चिकित्सकों के द्वारा मरीजों की जांच एवं ऑपरेशन किये जायेगे। वहीं महिला शक्ति के द्वारा मरीजों को निःशुल्क चश्में बांटे जायेगे। वार्ता में प्रशासनिक निर्देशिका पूनम गुप्ता, यूनिट डारेक्टर सौम्या चौहान, अनु बंसल, नीतू बंसल, ऊषा पोरवाल, रैनू अरोरा आदि मौजूद रही।