Thursday, March 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कुशवाहा समाज के वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान

कुशवाहा समाज के वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। अखिल भारतीय युवा कुशवाहा महासभा, शाक्य, मौर्य, सैनी समाज के जन प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह ग्राम दखिनारा तिवरिया पर आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि इटावा के पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य थे। अध्यक्षता आशाराम कुशवाहा ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रधुराज सिंह शाक्य ने कहा कि आज इस युग में बुजुर्गों का सम्मान करना एक पुनीत कार्य है। इससे आने वाली पीढ़ी से भी प्रेरणा इन्हीं से लेनी है। उन्होने समाज में बालिका शिक्षा पर जोर देने की बात कहते हुए समाज में व्याप्त बुराइयों को जड़ से उखाड़ फेंकने पर बल दिया। आजादी के बाद से ही राजनीतिक सामाजिक दृष्टिकोण से कुशवाहा समाज उपेक्षित है। शिक्षा एवं संगठन के अभाव के कारण हम काफी पिछड़ गए हैं। शिक्षा का दीपक जला कर ही हम अपने समाज को नई दिशा दे सकते है। वही महेन्द्र सिंह कुशवाह ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज में नई जनजागृति के लिए हम सबों को कमर कसना होगा। संगठित शक्ति ही समाज को नई दिशा दे सकती है। वही प्रधान विक्रम सिंह कुशवाह ने कहा कि नारी सशक्तिकरण में हम सबों को नारी सम्मान भेदभाव रहित, दहेज उन्मूलन सहित समाज के कोढ़ रीति रस्म रिवाज से दूर होकर समाज के सर्वांगीण विकास का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को शाॅल उढाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डा सन्तोष कुशवाह, कमलेश कुशवाह, वीरपाल सिंह शाक्य, भारत  पूर्व प्रधान, देवेन्द्र कुमार, देवी सिंह आचार्य, किशनलाल, रवी कुशवाह, रवीश, महावीर सिंह, चन्द्रकान्त, वृजमोहन, योगेश, गजेन्द्र, रीना , सुरेन्द्र सिंह एडवोकेट , डम्बर, सन्तोष कुशवाह एडवोकेट के अलावा कुशवाह समाज के हजारों की संख्या में महिलायें और पुरूष मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजू सिंह कुशवाह ने किया।