Thursday, March 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जन कल्याण विकास समिति ने उठायी पार्क के सौंदर्यीकरण की मांग

जन कल्याण विकास समिति ने उठायी पार्क के सौंदर्यीकरण की मांग

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जन कल्याण विकास समिति द्वारा एक प्रतिनिधिमंडल ने शहर की समस्याओं को जानने के लिये जगह-जगह समस्याओं का जायजा लिया। जिसमें सेक्टर नंबर एक माता वाली गली में जाकर लोगों से मिला। इस दौरान यहां के पार्क सौंदर्यीकरण की मांग की गयी। संस्था के प्रदेश महासचिव कृष्ण मोहन चक्रवर्ती ने वार्ता के दौरान कहा कि क्षेत्र की समस्या को देखकर निगम की मेयर नूतन राठौर व निगम के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। एक ओर प्रदेश सरकार स्वच्छ वातावरण मिशन चला रही है दूसरी ओर अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है। पार्क में जगह जगह कूड़ा बिखरा पड़ा है कोई कूड़ेदान नहीं रखे गये हैं। आवारा पशु गंदगी फैलाते हैं जिससे बच्चे भी परेशान रहते हैं। इस मौके पर तरूण सिंह, गौरव यादव, अरूण सिंह, उच्च न्यायालय से राजेश कुमार त्रिपाठी एडवोकेट, विजेंद्र सिंह चन्देल, विकास पालीवाल, संजीव अग्रवाल, गीता सिंह, अभिषेक जैन, रीनू जैन, बबिता अग्रवाल आदि मौजूद रहे।