Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जनपद में चला ग्रीन ओथ मंडे अभियान

जनपद में चला ग्रीन ओथ मंडे अभियान

फिरोजाबाद। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटरा पठानान व लेबर काॅलोनी में सोमवार को ग्रीन ओथ मंडे अभियान चलाया गया। बच्चों ने पेड़ पर लाल फीता बांधकर पर्यावरण संरक्षण की षपथ ली।
नगर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटरा पठानान में कल्पना राजौरिया ने सभी छात्रों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलवाई। साथ ही पेड़ों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उनके संरक्षण हेतु तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया। प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका अर्शी अंजुम व शालिनी, सती मौजूद रही। वहीं हिमांयूपुर स्थित बीएसएस हाईटेक स्कूल में खण्ड षिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्र, स्वीप ब्राण्ड एम्बेसडर कल्पना राजौरिया, फिरोजाबाद विधानसभा की ब्राण्ड एम्बेसडर नन्दनी यादव, वैभव मुरवारिया एवं पावन शर्मा ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी। इसके बाद स्कूल छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई। प्राथमिक विद्यालय नगला भाव सिंह में भी शिक्षकों ने वृक्ष पर लाल फीता बांधकर छात्रों को शपथ दिलवाई। वहीं ब्लाॅक अरांव में सोनाली यादव ने भी छात्रों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।