Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा बाबा कुंभ नहा रहे हैं और प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त
फिरोजाबादध्शिकोहाबाद। सोमवार को शिकोहाबाद में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बाबा कुंभ नहा रहे हैं और पुलिस प्रशासन निरंकुश है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। इससे भी अच्छा कुंभ सपा सरकार में लगाया जाएगा। आप सभी देखते रह जाएंगे।
अखिलेश यादव ने कहा कि फिरोजाबाद में साइकिल ही चलेगी। कुंभ के सवाल पर उन्होंने कहा कि इससे भी अच्छा कुंभ सपा को मौका मिला तो कराएंगे। लोग कुंभ में त्याग और दान देने जाते हैं। सरकार के लोगों को स्नान करना भी नहीं आता। भाजपा, विश्व हिन्दू परिषद और आरएसएस ने चार महीने के लिए राम मंदिर चार महीने के लिए स्थगित कर दिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगली बार मौका इनको नहीं देंगे। प्रियंका गांधी के रोड शो को लेकर उन्होंने कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन हुआ है। इसमें अन्य दल भी शामिल हैं। कांग्रेस और रालोद भी हमारे साथ हैं। इलाहाबाद में कुंभ चल रहा है। जहां हमारा छात्रसंघ का कार्यक्रम था। वहां भाजपा के इशारे पर यूनिवर्सिटी में बंब छोड़ दिया गया। प्रधानमंत्री खाना चखने आए हैं आपके पास के जिले में उन्हें यह बात नहीं पता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री बने है। उन्होंने 11 जगह जहां किचन बननी थी। वह बंद करा दिया। सन्यासी की सरकार में चली गई जान: शराब से मौत के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि एक सन्यासी हैं योगी मुख्यमंत्री जी उनके कार्यकाल में शराब से जान चली गई। ऐसी शराब जो बन नहीं सकती थी। उन्हें दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करनी चाहिए थी लेकिन उन्हें नहीं पता कि कौन दोषी हैं। वह सपा का नाम ले रहे हैं। इसमें पूरा प्र्रशासन मिला है जहरीली शराब बनाने में। फिरोजाबाद की जनता साइकिल के साथ है। साइकिल ने इस प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम किया है। ममता बनर्जी के प्रधानमंत्री की दौड़ में आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि देश नया प्रधानमंत्री चाहता है। सपा प्रधानमंत्री की दौड़ में नहीं है। जो इस दौड़ में हैं उन्हें आगे बढ़ाने का काम सपा कर रही है। उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जिन्हें कुंभ में टैंट लगाकर बैठना चाहिए था, उन्हें सत्ता में बिठा दिया। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रही। अब हर काम जाति पूछकर किया जा रहा है। जाति धर्म की बात कर रहे हैं। यहां तक कि अस्पताल में इलाज भी जाति पूछकर किया जाता है। इस मौके पर प्रो रामगोपाल यादव, अक्षय यादव, असीम यादव, डा सुकेश यादव डा पीएस यादव, सुमन सविता, अब्दुल वाहिद, सरला यादव, रामसेवक यादव, डा हर्षवर्धन सहित शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।