Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बमरौली में शवदाह गृह का निर्माण कार्य शुरु न होने से जनता सशंकित

बमरौली में शवदाह गृह का निर्माण कार्य शुरु न होने से जनता सशंकित

प्रयागराज, मिथलेश कुमार वर्मा। ग्राम पंचायत बमरौली केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा अधिकृत सिद्धार्थ नाथ चिकित्सा एवं स्वास्थ मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के अथक प्रयास से ग्राम बाकराबाद बमरौली उपरहार तहसील सदर ब्लाक कौड़ीहार-2 प्रयागराज मे शासन व प्रशासन स्तर से अंत्येष्टि स्थल के निर्माण हेतु भूमि का आवंटन किया गया है। जिसके निर्माण के लिए शासन स्तर से रूपये 13,30000 धन भी स्वीकृत हुआ है फिर भी अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। इस बारे में सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि इसका निर्माण कार्य जल्द से जल्द (ग्रामीण अभियंत्रण सेवा) द्वारा कराया जाए शमशान घाट व शवदाह गृह स्थल के निर्माण हेतु भूमि गंगाजी के किनारे उपलब्ध है। यहां पर शवदाह गृह के लिए शहर पश्चिमी की जनता काफी वर्षों से प्रयासरत्न है। इस अंत्येष्टि स्थल के बारे में स्वास्थ मंत्री के संज्ञान में आया तो उन्होने लोगों की परेशानियों को ध्यान मे रखते हुए अविलंब कार्यवाही करते हुए आदेश दिया था। जिससे भूमि उपलब्ध हो गई जिसका अराजी संख्या 361 रक्वा 0.217 हेक्टेयर लगभग 19 बिसवा ग्राम समाज की भूमि गंगा किनारे उपलब्ध है जो शवदाह गृह हेतु पर्याप्त है। समाजिक कार्यकर्ता एवं सहयोगी गण सुरेश कुमार कुशवाहा, अशोक कुमार, राम सूरत आदिम, महेंद्र सिंह पटेल, मो0 अकबर, मो0 तौफीक अहमद, मो0 अख्तर, प्यारे लाल पटेल, धारा सिंह पटेल, कुन्तू पटेल उर्फ रामराज, फूलचंद गुप्ता, कमलेश कुमार गौतम (पूर्व पार्षद), अशर्फी लाल कुशवाहा, सतीश साहू, डा0 धर्मराज कुशवाहा, रामलाल एवं समस्त ग्रामवासी। क्षेत्रीय जनता का इस बारे में कहना है कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण हो जाए तो इससे कई गाँव के लोगों को भारी परेशानियों से राहत मिल जाएगी। शहर पश्चिमी की जनता सरकार के इस कार्य के लिए आभारी रहेगी।