Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संदिग्ध हालत में झुलसे व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत

संदिग्ध हालत में झुलसे व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत

झुलसी हालत में अचेत अस्पताल के पास मिला था व्यक्ति
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना जसराना क्षेत्र सयुक्त चिकित्सालय के पास खाई में आज सुबह अधजले व्यक्ति को अचेत हालत में लोगो ने देखा जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आये। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। मृतक के बेटे ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी। गांव के कुछ लोगो से जमीन को लेकर विवाद चलने की भी बात बताई।
थाना जसराना क्षेत्र सयुक्त चिकित्सालय के पास खाई में आज सुबह लगभग 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का अध्जला हालत में अचेत पडा हुआ था। मौके पर सुबह-सुबह देखने वालो का हुजूम लग गया। उन्ही में से किसी ने व्यक्ति की शिनाख्त गांव झपारा निवासी 55 वर्षीय सुभाषचन्द्र उर्फ बोस पुत्र नरायनसिंह के रूप में की गई। व्यक्ति की हालत झुलसने के कारण चिन्ताजनक थी। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहाॅ कुछ समय बाद उसकी मौत हो गयी। व्यक्ति की मौत के बाद उसके पुत्र विक्रम द्वारा बताया कि उसके पिता तहरील में कागजों को इधर से उधर देने के कार्य करते थे। जिससे उसके घर का गुजारा हो रहा था। अपने परिवार में वह अकेला है। तीन बहने हैं, गांव में विगत काफी समय से जमीनी विवाद को लेकर गांव के ही करू, पवन, सतीश आदि लोगो ने रंजिश चल रही थी। रात्रि में मेरे पिता को किसी ने आग से जला दिया था। अचेत होने पर अस्पताल के पास फैंक दिया। पिता की छाती के साथ अन्य शरीर झुलसा हुआ था। संभवतः अज्ञात लोगो ने उसकी हत्या कर दी है। थाने में तहरीर दी, पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है।